मध्य प्रदेश

Ujjain: उज्जैन में मरीजों के लिए ECG और ICU मॉनिटरिंग सिस्टम

Admindelhi1
31 March 2026 12:31 PM IST
Ujjain: उज्जैन में मरीजों के लिए ECG और ICU मॉनिटरिंग सिस्टम
x

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क में सोहम इनोवेशन लेब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मान इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मिलकर 28 करोड़ से ज्यादा का निवेश करेंगी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स से करीब 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। दोनों कंपनियों को जमीन दे दी गई है।

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने सोमवार को बताया कि डायग्नोस्टिक से लेकर लाइफ सेविंग उपकरणों तक का निर्माण यहां होगा। सोहम इनोवेशन लेब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड करीब 2.5 एकड़ जमीन पर लगभग 13.75 करोड़ का निवेश करेगी और 150 लोगों को रोजगार देगी। यहां कंपनी हेल्थ डायग्नोस्टिक से जुड़े उपकरण जैसे- हियरिंग स्क्रीनर, ईसीजी, ईएफजी अरइि डिवाइस बनाए जाएंगे। आईसीयू में उपयोगी मॉनिटरिंग उपकरण तैयार किए जाएंगे।

इसी प्रकार मान इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड करीब 1.5 एकड़ जमीन पर 15 करोड़ का निवेश करेगी और 50 लोगों को रोजगार देगी। इस यूनिट में ईसीजी मशीन, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और बीपी मॉनिटर का निर्माण होगा।

Next Story