- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: भस्मारती में...
मध्य प्रदेश
Ujjain: भस्मारती में महाकाल का सूर्य स्वरूप में चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड किया श्रृंगार
Tara Tandi
23 Jun 2024 11:02 AM IST

x
Ujjain उज्जैन :विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और द्वितिया तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और द्वितिया तिथि व रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का सूर्य स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही शीष पर चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड भी सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर मे जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
TagsUjjain भस्मारतीमहाकाल सूर्य स्वरूपचन्द्रबिल्व पत्रत्रिपुंड श्रृंगारUjjain BhasmaratiMahakal Sun formMoonBilva leafTripund adornmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





