- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : CM मोहन और...
मध्य प्रदेश
Ujjain : CM मोहन और केंद्रीय मंत्री यादव ने महाकालेश्वर में की पूजा-अर्चना
Tara Tandi
7 July 2024 12:57 PM IST
x
Ujjain उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में आशीष पुजारी, विजय गुरु, राजेश गुरु और महेश पुजारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री यादव को अंग वस्त्र व बाबा महाकाल की चित्र प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा के अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुंओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी।
TagsUjjain CM मोहनकेंद्रीय मंत्री यादवमहाकालेश्वर पूजा-अर्चनाUjjain CM MohanUnion Minister YadavMahakaleshwar worshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





