मध्य प्रदेश

Ujjain: टायर फटने से कार दुर्घटना, ग्रामीणों ने दिखाया साहस

Admindelhi1
1 Sept 2025 12:31 PM IST
Ujjain: टायर फटने से कार दुर्घटना, ग्रामीणों ने दिखाया साहस
x

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित भेसोला गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत कार में फंसे युवक राजदीप सिंह पवार (22), अनिरुद्ध सिंह पवार (19) और आयुष पवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये तीनों खाचरोद थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के निवासी है।

जिस खाई में कार गिरी उसमें बारिश का पानी भरा था। पानी में गिरने से युवक बाहर नहीं निकल पा रहे थे। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद उन्हें बाहर निकाल लिया।

खाचरोद थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि टायर फटने के कारण मारुति कार सड़क से नीचे खदान में जा गिरी। तीनों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों ग्राम भेसोला से बंजारी जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

Next Story