- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: उज्जैन में...
मध्य प्रदेश
Ujjain: उज्जैन में ब्रिज के नीचे मिला शव, युवक की पहचान में जुटी पुलिस
Admindelhi1
26 Aug 2026 1:11 PM IST

x
गरोठ ब्रिज के नीचे शव मिलने की सूचना से मचा हड़कंप
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गरोठ ब्रिज के नीचे सर्विस लेन किनारे खंती में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही बाइक और गैस का छोटा सिलेंडर भी मिला। सूचना पर पुलिस ने बाइक के पंजीयन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्ती की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला सडक़ हादसे का लग रहा है।
पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक के सिर तथा हाथ-पैर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान राहुल चौहान निवासी देवास जिले के बांगर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना के बाद मृतक के परिजन उज्जैन पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।
Tagsउज्जैनब्रिजशवयुवकपहचानजुटी पुलिसUjjainbridgedead bodyyoung manidentitypolice gatheredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





