मध्य प्रदेश

Ujjain : भांग और भस्म आरती ,चन्द्र त्रिपुंड और रुद्राक्ष की धारण की माला, सजे महाकाल

Tara Tandi
1 July 2024 6:37 AM GMT
Ujjain : भांग और भस्म आरती ,चन्द्र त्रिपुंड और रुद्राक्ष की धारण की माला, सजे महाकाल
x
Ujjain उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।
इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंडमाला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात ये रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि व सोमवर के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार किया गया।
शृंगार के दौरान मस्तक पर त्रिपुंड, चन्द्र धारण करवाकर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
Next Story