मध्य प्रदेश

Ujjain: भस्म आरती में वैष्णव तिलक गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल

Tara Tandi
10 Sept 2024 11:41 AM IST
Ujjain: भस्म आरती में  वैष्णव तिलक गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल
x
Ujjain उज्जैन: गणेश उत्सव के शुरुआत से ही प्रतिदिन बाबा महाकाल अपने भक्तों को गणेश के स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। भस्मारती में कभी भांग तो कभी मावे और पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। इससे पहले बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद विधिवत प्रक्रिया के तहत बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मंगलवार को आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।
भगवान का विशेष श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट भी धारण कराया गया, इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती का लाभ लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल व जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
Next Story