मध्य प्रदेश

Ujjain: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल

Tara Tandi
18 Sept 2024 2:41 PM IST
Ujjain: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल
x
Ujjain उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बुधवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल को त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित किया गया। बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद बाबा भस्म आरती की गई। इस दौरान बाबा महाकाल के दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर बुधवार को आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का त्रिपुंड लगाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया। भगवान को नवीन मुकुट धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
Next Story