- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain प्रशासन ने...

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इस बार भगवान महाकाल की सवारी और भी भव्य तरीके से निकाली जाएगी। कलेक्टर ने शनिवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में श्रावण-भादव मास में निकलने वाली सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में बताया गया कि भगवान महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई, दूसरी 2 जुलाई, तीसरी 28 जुलाई, चौथी 4 अगस्त, पांचवीं 11 अगस्त तथा शाही सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी।
प्रत्येक सवारी की थीम अलग-अलग होगी। पहली सवारी वैदिक उद्घोषणा की थीम पर निकाली जाएगी, जिसका रामघाट तथा रास्ते में दत्त अखाड़े के बटुकों द्वारा उच्चारण किया जाएगा। भगवान श्री महाकाल की सवारी में विभिन्न आदिवासी समूह प्रस्तुति देंगे। बैठक में बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण महोत्सव का आयोजन प्रत्येक शनिवार को शाम 7 बजे से त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के सभाकक्ष में किया जाएगा। इसके अलावा 13 जुलाई से 16 अगस्त तक (श्रावण महोत्सव, सवारी, नाग पंचमी और 15 अगस्त को छोड़कर) 23 दिनों तक ‘श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या’ नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।





