- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : जिले में 22...
Ujjain : जिले में 22 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं जिनके पास ‘दीर्घकालिक’ वीजा

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : उज्जैन जिले में कुल 22 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनके पास दीर्घकालीन वीजा है। भारत सरकार द्वारा सभी देशों के नागरिकों को पर्यटक, चिकित्सा, अल्पकालीन और दीर्घकालीन वीजा सहित विभिन्न प्रकार के वीजा प्रदान किए जाते हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 27 पर्यटक मारे गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौते को निरस्त करने, वाघा सीमा को बंद करने सहित कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भी 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर पाकिस्तान लौटने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न माध्यमों से पर्यटक वीजा पर भारत आए अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट रहे हैं। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को पत्र जारी कर कहा है कि वे विभिन्न वीजा पर उनके राज्यों में आए पाकिस्तानियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजना सुनिश्चित करें।





