मध्य प्रदेश

U-टर्न: पुलिसकर्मियों को केले खिलाने का आदेश लिया गया वापस, SP साहब बोले...

jantaserishta.com
30 Aug 2021 1:18 PM IST
U-टर्न: पुलिसकर्मियों को केले खिलाने का आदेश लिया गया वापस, SP साहब बोले...
x
DEMO PIC
इस पहल के लिए फंड आवंटित ना होने के चलते आदेश को वापस लिया गया है.

मध्यप्रदेश के पश्चिमी इंदौर के करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम दोनों समय दो केले देने के आदेश को वापस ले लिया गया है. इस पहल के लिए फंड आवंटित ना होने के चलते आदेश को वापस लिया गया है.

हेड काउंट के दौरान सुबह-शाम पुलिसकर्मियों को केला देना का आदेश एसपी (पश्चिम) महेश चंद्र जैन ने 25 अगस्त को दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने ही कहा कि सराकर के बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. हालांकि व्यक्तिगत तौर पर ऐसा कुछ शुरू किया जा सकता है.
केले देने के आदेश जारी करने के दौरान एसपी जैन ने कहा था कि रोजाना सुबह-शाम रोल कॉल के समय पुलिसकर्मियों को दो-दो केले दिए जाएंगे. उनका तर्क था कि केला सबसे पौष्टिक आहार होता है. कई बार ड्यूटी के वजह से पुलिसकर्मियों को खाना खाने में देर हो जाती है. पुलिसकर्मियों में एनर्जी की कमी महसूस ना हो और उन्हें बाहर की चीजें ना खानी पड़े इसलिए इस पहल के बारे में एसपी जैन ने केले देने के आदेश दिए थे. लेकिन बजट की कमी के चलते अब यह आदेश वापस लेना पड़ा है.
एसपी की ओर से जारी इस आदेश की सोशल मीडिया पर चर्चा भी होने लगी थी. लोग उनके आदेश की आलोचना कर रहे थे. वरिष्ठ पुलिसकर्मियों द्वारा यह भी कहा गया था कि हम अब रिटायर्ड की कगार पर है. इतने सालों की नौकरी में ऐसा लिखित आदेश कभी नहीं देखा. यह पहली बार देखा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story