- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गणेश विसर्जन के दौरान...
मध्य प्रदेश
गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में दो युवको की डूबेने से मौत
Teja
11 Sept 2022 12:30 AM IST

x
महू (मध्य प्रदेश) : अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के दौरान महू-पीथमपुर मार्ग स्थित भातखेड़ी तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान फिसलकर गिर जाने से महूगांव निवासी 19 वर्षीय अनिल चौधरी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. पीथमपुर में भी इसी तरह की घटना में तेर सिंह के 34 वर्षीय पुत्र जयराम की संजय जलाशय में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने वहां मौजूद युवकों की मदद से तालाब से शव को बरामद किया.
Next Story





