मध्य प्रदेश

हाईस्पीड थार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, कई फीट हवा में उछलीं

Saba Naaz
22 Jun 2025 5:05 PM IST
हाईस्पीड थार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, कई फीट हवा में उछलीं
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ग्वालियर में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां, बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है।
पुलिस ने दोनों शवों को डेड हाउस पहुंचाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है। घटना मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है। निम्बाजी की खोह निवासी सोनू उर्फ़ संजय कुशवाह अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी।
बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टक्कर मारकर भागी थार जीप का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस के व्यक्ति से विवाद चल रहा था, उन्हें आशंका है कि उनके द्वारा ही यह घटना कराई गई है, फिलहाल बहोड़ा पुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
Next Story