- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में बनेंगे...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में बनेंगे दो वन्य जीव केंद्र: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
6 Feb 2026 10:24 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में जल्दी ही दो स्थानों पर वन्य जीव केंद्र बनाए जाएंगे। इस दिशा में तेजी से प्रयास जारी है। राजधानी में मुख्यमंत्री आवास पर स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन्य जीव केंद्र सह रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के संबंध में नियुक्त कंसल्टेंट फर्म के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन, विशेषकर वन्य पर्यटन, को बढ़ावा देने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रदेश में उज्जैन और जबलपुर में वन्य जीव केंद्र सह रेस्क्यू सेंटर निर्मित किए जा रहे हैं। दोनों ही शहरों में इन सेंटर्स के निर्माण के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। बहुत जल्द प्रदेश में 2 नए वन्य जीव केंद्र बनेंगे।
सीएम ने उज्जैन में वन्य जीव केंद्र के लिए नियुक्त कंसल्टेंट फर्म से कहा कि वे उज्जैन में वनतारा की तर्ज पर इस तरह का जंगल चिड़ियाघर सफारी (वाइल्ड लाइफ सेंटर कम इंडियन जू कम रेस्क्यू सेंटर) तैयार करें, जो यहां आने वाले विजिटर्स को पूरी दुनिया के अलग-अलग जंगलों का एक ही जगह पर फुल एक्सपीरियंस दे।
उन्होंने कहा कि इस वाइल्ड लाइफ सेंटर को करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार किया जाए। उज्जैन में 50 हेक्टेयर रकबे में पहले से तैयार ईको टूरिज्म पार्क भी इसी वन्य जीव केन्द्र में शामिल कर लिया जाए। मुख्यमंत्री यादव ने कंसल्टेंट से कहा कि यह एक अनोखा वन्य जीव केन्द्र होना चाहिए, जिसमें वन और वन्य प्राणियों की विविधता दूसरे वन्य जीव केन्द्रों से भिन्न हो। वर्ष 2026 में इस वन्य जीव केन्द्र के फेज-1 का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाए और जितनी जल्दी हो सके, वन्य जीव केन्द्र तैयार हो जाए, जिससे उज्जैन को एक बेहतरीन फॉरेस्ट टूरिज्म स्पॉट (सफारी एक्सपीरियंस के साथ) के रूप में ख्याति मिल सके।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उज्जैन के वन्य जीव केन्द्र में देशी और विदेशी सभी प्रजाति के वन्य प्राणी हों। यह केन्द्र इस तरह तैयार किया जाए कि इसमें दिन और रात दोनों वक्त विजिटर्स इसका आनंद ले सकें। बैठक में उज्जैन में इस केंद्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति व्यक्त कर निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं और सेंटर के डिजाइन पर विस्तार से चर्चा की गई।
Tagsमध्य प्रदेशमोहन यादववन्य जीव केंद्ररेस्क्यू सेंटरउज्जैनजबलपुरवन्य पर्यटनईको-टूरिज्मफॉरेस्ट टूरिज्मवाइल्ड लाइफ सेंटरनिर्माण योजनासैद्धांतिक सहमतिपर्यटन विकासकेंद्र डिजाइनविदेशी और देशी प्राणी।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





