- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दो ट्राले आपस में...

x
बड़ी खबर
गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे ब्रेक फेल ट्राले ने आगे चल रहे दूसरे ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन पहाड़ी से टकराकर गड्ढे में जा गिरे। हादसे में लोग दो घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार इंदौर की तरफ से आकर गणपति घाट उतर रहा ट्राला एचआर 47, डी 6622 के ब्रेक फेल हो गए। इससे ट्राला अनियंत्रित हो गया और उसने दूसरे ट्राले एमपी09, एचजी 2470 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन पहाड़ी से टकराकर गड्ढे में जा गिरे। दोनों वाहनों के चालक अपने ही वाहन में फंस गए थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों चालकों को वाहन से बाहर निकाला गया। दोनों चालकों को चोट आने के कारण टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।
Next Story