मध्य प्रदेश

91 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Feb 2022 4:23 PM IST
91 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंदसौर। मंदसौर में पुलिस ने डोडा चूरा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को 91 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है।

नारायणगढ़ थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और मल्हारगढ़ नारायणगढ़ रोड पर आकली फंटे के पास एक कार क्रमांक MP 09 CY 9251 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छह प्लास्टिक के बैग में बरामद किए गए। प्लास्टिक के बैग्स में 91 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है।

जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत करीब 1 लाख 37 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कार सवार विक्रम पिता कंवरलाल मोंगिया (24) निवासी चौथखेड़ी नारायणगढ़ और अम्बालाल पिता उदयराम गायरी (29) निवासी देवरी पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ पुलिस ने एडीपीएस एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे देने वाले थे पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
Next Story