मध्य प्रदेश

दो पक्षाें भारी विवाद, चाकू से किया वार

Shantanu Roy
17 Jun 2022 1:21 PM GMT
दो पक्षाें भारी विवाद, चाकू से किया वार
x
बड़ी खबर

जबलपुर। प्रगति नगर तिलहरी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। एक पक्ष से अमरदीप चौधरी 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि अमरदीप एकता मार्केट में सब्जी की दुकान लगाता है। किसी बात पर उसके भाइयों आलोक एवं आशीष चौधरी में विवाद हो रहा था। वह बीच बचाव करने लगा। उसी समय मोहल्ले में रहने वाला अमर पासी वहां पहुँचा और जेब से चाकू निकालकर आलोक चौधरी पर हमला कर दिया। आलोक चौधरी ने भी अमर पर चाकू से हमला किया।

Next Story