- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दो सगे भाइयों पर 10 से...
मध्य प्रदेश
दो सगे भाइयों पर 10 से 12 लोगों ने किया जबरदस्त हमला, एक की हुई मौत, दूसरा पहुंचा अस्पताल
Shubhra Nandy
11 Aug 2021 6:37 AM IST

x
मध्य प्रदेश के विदिशा के त्योंदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा के त्योंदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां गंजबासौदा से पेशी से लौट रहे दो सगे भाइयों पर विरोधी पक्ष के 10 से 12 लोगों ने जबरदस्त हमला कर दिया. जिसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके हाथ, पैर, कमर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई. उसे भोपाल रेफर किया गया है. घटना से गुस्साए लोगों ने
गौरतलब है कि यह दोनों सगे भाई ग्राम सेमरा निवासी रविंद्र कुर्मी एवं अरविंद कुर्मी अपने पिता की मौत के बाद विरोधी दल पर लगी धारा 307 के मामले में पेशी से लौट रहे थे. तभी ग्राम सिन्नोटा पर पहले से ही घात लगाकर बैठे विरोधी पक्ष के 10-12 लोगों ने पहले वाहन से टक्कर मारी. इसके बाद हथियारों से हमला कर दिया. इसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
पीड़ितों के परिजनों को जैसे ही अपने लोगों पर हमले की जानकारी लगी, वह दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां चक्का जाम लगा दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने त्योंदा थाने में भी हंगामा किया. पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं कह रही. अप्रिय स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस लगा दिया गया है. वहीं हंगामा के बाद विदिशा के एडिशनल एसपी समेत अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
सड़क पर तड़पते घायल ने बताई आपबीती
गंभीर घायल का कहना है कि जितेंद्र सहित अन्य लोग हैं जो ग्राम सेमरा के निवासी हैं हम पेसी करके लौट रहे थे पहले इन्होंने हमारे पिता को जान से मारा उसी की पेशी करके हम वापस लौट रहे थे. इन्होंने हमला कर दिया. हम घर में अब दोनों भाई बचे थे. हमें बचा लो हम गरीब लोग हैं.
Next Story





