- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ट्रेन हादसों में दो...
मध्य प्रदेश
ट्रेन हादसों में दो लोगों की गई जान, युवक का एक हाथ व दोनों पैर कटकर हुआ अलग
Admin4
12 Sep 2023 7:08 AM GMT

x
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को हुए दो रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक के शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसे किस वजह से हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक युवक का एक हाथ और दोनों पैर कटकर अलग हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा खलेसर फाटक के समीप का बताया गया है। जिसमें सोमवार की सुबह मुख्यालय स्थित लालपुर निवासी दुलीचंद पिता श्यामचंद प्रजापति उम्र 39 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना ज्वालामुख रेल फाटक के समीप हुई। यहां रोहित पिता मोहन राजपूत उम्र 30 वर्ष भी ट्रेन में आ गया। जिसकी हादसे में मौत हो गई।
अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह ट्रेन की चपेट में कैसे जाए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बताया गया है कि हादसे में एक मृत युवक के दोनों पैर और बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। दोनों ही मामलों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़युवकट्रेन हादसादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story