मध्य प्रदेश

दो मोटरसाइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tara Tandi
9 April 2024 10:41 AM IST
दो मोटरसाइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
x
उमरिया : मिली जानकारी अनुसार ग्राम हड़हां तहसील नौरोजाबाद निवासी तीन युवक जो शराब के नशे में धुत्त होकर एक ही मोटरसाइकल में सवार होकर मानपुर के ग्राम पटेहरा जा रहे थे, जो भटककर ब्लाक कॉलोनी तरफ पहुंच गए।
वहीं सामने से ग्राम अमिलिया निवासी युवक मानपुर तरफ आ रहा था, तभी अचानक दोनों में जोरदार एक्सीडेंट हो गया। जिस कारण अमिलिया निवासी युवक रवि चौधरी पिता नंद कुमार चौधरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ग्राम हड़हा तहसील नौरोजाबाद निवासी सिया राम बैगा पिता टिर्रा बैगा एवं सोम नाथ बैगा पिता भारत बैगा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
परिजनों में मचा कोहराम
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन चीख पुकार कर विलाप करने लगे।
Next Story