मध्य प्रदेश

दो बुजुर्ग महिलाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु

Admin2
9 Aug 2022 8:31 AM GMT
दो बुजुर्ग महिलाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु
x

mpbreaking

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ग्वालियर एसपी ऑफिस (Gwalior SP Office) में आज उस समय स्थिति बन गई जब दो बुजुर्ग महिलाएं रोती हुई वहां पहुंची। उनके कांपते हाथों में पम्पलेट थे जिस पर इच्छा मृत्यु की गुहार लिखी हुई थी। उन्होंने रोते रोते कांपती हुई आवाज में अपने बेटे ससुरालियों पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस पर भी साथ नहीं देने के आरोप लगाए।

60 साल की एक बुजुर्ग महिला अपनी बहन के साथ आज सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची। वो बुरी तरह रो रही थी, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने बेटे के ससुरालियों पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने अपने समधी, क्षत्रिय महासभा के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे घर में घुसकर मेरे बेटे के साथ मेरे साथ मारपीट करते हैं, अश्लील हरकत करते है। उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम लेकर भी आरोप लगाए।

mpbreaking

Next Story