मध्य प्रदेश

भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार

Kunti Dhruw
17 March 2022 6:16 PM GMT
भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश: बीजेपी पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो लोग को क्राइम ब्रांच ने सिवनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुशवाह से 1 करोड़ रुपए मांग रहे थे। मध्यप्रदेश बीजेपी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को ब्लैकमेल करने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है। आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुशवाह से पैसों की मांग की थी। कुशवाह ने उनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। इसके बाद मामला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गया था, जिसके बाद कुशवाह को अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

डीसीपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में दोनों पर ब्लैमेलिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। कुशवाह की तरफ से कहा जा रहा है कि वह महिला को नहीं जानते। उन्होंने पूरे मामले को उनकी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताया है।
इस मामले में कांग्रेस ने भी भाजपा पर तंज कसा था। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को आखिर पद से क्यों हटाया गया? क्या वो भी सुनील जोशी जी, प्रदीप जोशी जी, राघव जी की राह पर चल पड़े है?


Next Story