मध्य प्रदेश

कार में सवार दो आरोपी गिरफ्तार, 71 किलो 540 ग्राम गांजा जब्त

Rani Sahu
25 Aug 2022 11:16 AM GMT
कार में सवार दो आरोपी गिरफ्तार, 71 किलो 540 ग्राम गांजा जब्त
x
मध्यप्रदेश की डिण्डोरी पुलिस ने एक कार से 71 किलो 540 ग्राम गांजा जब्त कर कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
डिंडौरी। मध्यप्रदेश की डिण्डोरी पुलिस ने एक कार से 71 किलो 540 ग्राम गांजा जब्त कर कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि अमरकंटक से डिण्डोरी की तरफ आ रही कार की जब तलाशी ली गई तो खाकी कलर के 20 पैकेट में 71.540 किलो गांजा मिला, साथ ही उड़ीसा की नम्बर प्लेट भी मिली। पुलिस ने वाहन चालक विशाल कुमार ब्रम्हबांसी कटनी के साथ अनूपपुर जिले के उमेश सिंह राठौर को गिरफ्तार कर उनके नाम पते और कार के कागजों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है।
Next Story