मध्य प्रदेश

अचानक टायर फटने से शराब से भरा ट्रक पलटा

Admin4
22 Feb 2024 2:49 PM IST
अचानक टायर फटने से शराब से भरा ट्रक पलटा
x
रायसेन। सांची के हेडगेवार कॉलोनी के सामने हाइवे पर एक लोडिंग ट्रक अगले पहिए का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस लोडिंग ट्रक में अंग्रेजी देशी शराब की बोतलें पाव के कार्टून भरे हुए थे। जिससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इस ट्रक के ड्राइवर क्लीनर को। किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है।
कुछ समय तक हाईवे सड़क पर बनी जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस से देशी शराब लेकर सांची वाइन शॉप आ रहा था ट्रक। तभी ट्रक पलटने की दुर्घटना घटित हेडगेवार कॉलोनी के सामने हो गई।
Next Story