- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दमोह में चाचा ससुर से...
मध्य प्रदेश
दमोह में चाचा ससुर से परेशान बहू ने खाई नींद की गोलियां
Tara Tandi
27 Feb 2024 3:46 PM IST

x
दमोह : दमोह में चाचा ससुर से परेशान बहू ने खाई नींद की गोलियांदमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कछियाना मोहल्ला की एक महिला ने अपने चाचा ससुर से परेशान होकर नींद की गोलियां खा ली। महिला की सास उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उसे भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
महिला प्रज्ञा चौधरी ने बताया कि डेढ़ साल पहले कछियाना मोहल्ला निवासी सौरभ चौधरी से उसका प्रेम विवाह हुआ था, तभी से उसके चाचा ससुर अनिल चौधरी उसे परेशान कर रहे हैं। बेवजह गालियां देते हैं। मैं अच्छे परिवार से हूं, मेरे परिवार में कभी किसी ने गाली-गलौज नहीं की और यहां मेरे चाचा ससुर मुझे हर दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
इसलिए मैंने परेशान होकर नींद की गोलियां खा ली। महिला की सास उसे रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती किया गया है। उधर, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsदमोहचाचा ससुरपरेशान बहूखाई नींदगोलियांDamohuncle father-in-lawtroubled daughter-in-lawlost sleeppillsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





