मध्य प्रदेश

दोस्तों द्वारा पैसे मांगने से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली

Admindelhi1
6 March 2024 7:27 AM GMT
दोस्तों द्वारा पैसे मांगने से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली
x
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है

इंदौर: दोस्तों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोस्त उससे पैसों की मांग करते थे। मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दीपक गोस्वामी (20) निवासी पीपल्याहाना कांकड़ है। सोमवार रात 10.30 बजे जब दीपक घर में अकेला था तब उसने फांसी लगा ली। मां घर पहुंची तो दीपक फंदे पर मिला। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन वह दम तोड़ चुका था।

परिजन ने हत्या की शंका जताई- परिजन ने बताया कि घर में दीपक के साथ कुछ दोस्त भी थे। जहां फांसी लगाई वहां 100 आैर 500 के फटे नोट भी मिले हैं। कई बार दीपक को पीटा भी गया। वह दोस्तों के साथ महेश्वर गया था, वहां से लौटकर फांसी लगा ली। वह बहुत दबाव में था। हमें लगता है उसकी हत्या की गई है।

Next Story