मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट

Kunti Dhruw
14 Aug 2023 10:26 AM GMT
मुख्यमंत्री चौहान को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत डाक परिमंडल मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर तिरंगा भेंट किया। डाक विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान में विभिन्न डाकघर में 25 रूपए प्रति तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्रीमती सुनीता सिंह और श्री अभिषेक पाठक ने अभियान में दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "हर घर तिरंगा" अभियान का आहवान किया है। हमारे देश के नागरिक इस अभियान को सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अभियान में व्यापक जन-भागीदारी दिखाई दे रही है।
Next Story