मध्य प्रदेश

उज्जैन में हर घर में तिरंगा अभियान शुरू

Bhumika Sahu
13 Aug 2022 11:13 AM GMT
उज्जैन में हर घर में तिरंगा अभियान शुरू
x
हर घर में तिरंगा अभियान

उज्जैन/ब्यूरो। अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ आज हर्ष उल्लास के माहौल के साथ किया गया। सभी शासकीय भवन और स्कूल कॉलेजों में आजादी दिवस 15 अगस्त के 2 दिन पहले 13 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस बार राष्ट्रीय ध्वज 3 दिन तक लहराता रहेगा 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान सभी स्थानों से उतारा जाएगा।

अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सागर स्थित मैदान से किया गया यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई टावर चौक पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इसी प्रकार कांग्रेश द्वारा भी तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शहर भर मैं तिरंगा अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे समूचा शहर तिरंगा मय हो गया।
अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता का आवाहन करते हुए कहा कि हर गांव, हर कस्बे, हर शहर, हर वर्ग का व्यक्ति कल से अपने घरों में तिरंगा लहराने का संकल्प लें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर प्रदेशवासी अपने घर, प्रतिष्ठान, संस्थान, निजी एवं शासकीय कार्यालय में तिरंगा फहरायें। उन्होंने कहा कि हम सभी इस अभियान के तहत अद्भूत वातावरण का निर्माण करें, जो हमारे देश की "अनेकता में एकता'' के ध्येय का प्रत्यक्ष उदाहरण बने।


Next Story