- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में युवक की...
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

भाेपाल। गांधी नगर थाना इलाके में गुरुवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हाे गई। घटना के समय युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दुर्घटना का शिकार बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय रामू उर्फ गाेपाल अहिरवार मुबारकपुर का रहने वाला था। वह टीवी सुधारने का काम करता था। रामू का एक घर गांधीनगर स्थित शांति नगर में भी था।
गुरुवार रात काे वह बाइक से शांति नगर स्थित अपने घर जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे वह हाेली फैमिली स्कूल के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार बन गया। रामू काे गंभीर घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि घटनास्थल काे देखने से प्रतीत हाे रहा है, कि तेज रफ्तार बाइक के फिसलने के कारण रामू उर्फ गाेपाल अहिरवार की मौत हुई है।
हालांंकि स्वजन ने अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की आशंका जताई है। इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक कर रही है। उधर बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की गुरुवार काे मौत हाे गई। पुलिस के मुताबिक मृतक 17 वर्षीय राहुल पुत्र लखन मीणा ग्राम करारिया, जिला विदिशा का रहने वाला था। पुलिस उसे टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।