- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दर्दनाक मामला: नाबालिग...
मध्य प्रदेश
दर्दनाक मामला: नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने 40 दिन के बच्चे को मार डाला
Deepa Sahu
26 Nov 2021 12:19 AM IST

x
मध्य प्रदेश में नाबालिग रेप पीड़िता पर अपने 40 दिन के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है।
मध्य प्रदेश में नाबालिग रेप पीड़िता पर अपने 40 दिन के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना दमोह जिले की है। 15 साल की इस लड़की ने अपने बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्चे के जन्म के बाद से यह लड़की काफी परेशान थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की अपने ही गांव के रहने वाले एक 17 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोप है कि फरवरी के महीने में लड़के ने इस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। नाबालिग लड़की के घरवालों को इस घटना के बारे में अगस्त के महीने में पता चला। लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया था।
यहां अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की के घरवालों के उसके गर्भवती होने की सूचना दी थी। जिसके बाद लड़की ने पूरी घटना के बारे में अपने घरवालों को बताया था। इसके बाद पीड़िता के घरवालों ने लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
Next Story





