मध्य प्रदेश

ट्रांसजेंडर को रोजगार में मिलेंगे समान अवसर

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 6:38 AM GMT
ट्रांसजेंडर को रोजगार में मिलेंगे समान अवसर
x

भोपाल न्यूज: मध्य प्रदेश के ट्रांसजेंडर के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि राज्य में इस वर्ग के लोगों को रोजगार के समान अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के लगभग डेढ़ हजार ट्रांसजेंडर रोजगार में समान अवसरों का लाभ प्राप्त करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों जैसे सामाजिक न्याय विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों को नवीन प्रावधानों से अवगत करवाया गया है।मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया मध्यप्रदेश में ट्रांसजेंडर (अधिकारों के संरक्षण) नियम 2021 के नियम 12 में रोजगार में समान अवसर के उपनियम (1) में बराबरी का मौका देने का जिक्र किया गया है। अब प्रदेश में सरकारी पदों की भर्तियों में ट्रांसजेंडर भी सामान्य पुरूष और महिला के साथ बराबरी के हकदार होंगे। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। देश में चुनिंदा राज्यों में ही ऐसी व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल की दो सेवानिवृत्त शिक्षिका, 71 वर्ष की चित्रा राशिनकर और 68 वर्ष की रेखा शर्मा द्वारा नैतिक कक्षाओं के संचालन को प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा देना आवश्यक है। दोनों शिक्षिका संस्कार कक्षाएं संचालित कर भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलु की जानकारी बच्चों को निशुल्क प्रदान कर रही हैं। दोनों शिक्षिका का यह कार्य प्रेरणादायी है।

Next Story