मध्य प्रदेश

एमपी में ट्रांसजेंडर ओबीसी में शामिल

Teja
13 April 2023 7:35 AM GMT
एमपी में ट्रांसजेंडर ओबीसी में शामिल
x

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मंत्रालय में बैठक की। इस दौरान ट्रांसजेंडर्स को ओबीसी में शामिल करने और राज्य मिलेट मिशन के प्रस्ताव को स्वीकार करने समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। राज्‍य मिलेट मिशन के तहत किसानों को मोटा अनाज के उत्पादन के लिए 80% के अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में अधिकारियों को शासकीय कार्यक्रम में होने वाले भोज में मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजन को अनिवार्य रूप से शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मिड डे मील और छात्रावासों में भी मोटे अनाज का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को ओबीसी की सूची में शामिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश से निर्यात हुए गेहूं को मंडी शुल्क की प्रतिपूर्ति व्यापारियों को करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए नियमों में संशोधन किया गया है।

Next Story