- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर...

x
भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरा से करियावटी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक स्कूटी सवार में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी इस घटना में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर मौका- ए - वारदात का पंचनामा तैयार कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजेंद्र पुत्र भारत परिहार 19 वर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मेरे मौसा संजय परिहार स्कूटी पर सवार होकर डबरा से करियावटी की ओर आ रहे थे इसी बीच उनकी स्कूटी करियावटी गांव के पास पहुंची थी कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से स्कूटी सवार संजय परिहार को अपनी चपेट में ले लिया जिस घटना में संजय परिहार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेने के बाद मौका ए वारदात का पंचनामा तैयार करने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने फरियादी बृजेश पुत्र भारत परिहार की शिकायत पर आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इनका कहना....
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई स्कूटी सवार व्यक्ति डबरा से करिया वटी गांव की ओर जा रहा था किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिस घटना में संजय परिहार की दर्दनाक मौत हो गई है
Next Story





