- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa में दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
Rewa में दर्दनाक हादसा, मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Tara Tandi
1 May 2025 3:48 PM IST

x
Rewa रीवा : शहर के समान थाना क्षेत्र के रतहरा के पास हुए सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि पति समेत एक बच्चा घायल हो गया. घायलों का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है.
फूलचंद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी बाइक से ग्राम कुया कला, थाना मनगवा से रीवा के उर्रहत मोहल्ले आ रहे थे.रास्ते में पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग सड़क पर गिर गए.
इस दुर्घटना में 9 वर्षीय सालवी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. फूलचंद पटेल ने बताया, “हम लोग गांव से लौट रहे थे.
रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ.पीछे से बाइक वाले ने इतनी तेज टक्कर मारी कि हम सड़क पर गिर गए. सालवी को गंभीर चोटें आई थीं, और हम तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सकी.”
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है..
TagsRewa दर्दनाक हादसामासूम अस्पताल पहुंचने पहलेतोड़ा दमRewa tragic accidentinnocent died before reaching hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





