- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ट्रैफिक जाम बना मौत का...
मध्य प्रदेश
ट्रैफिक जाम बना मौत का कारण, इंदौर से भोपाल तक फंसे लोग
Saba Naaz
27 Jun 2025 7:52 PM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर-देवास रोड पर लगे जाम ने आखिरकार एक जान ले ही ली। पिछले एक महीने से लोग कई घंटों तक जाम में फंस रहे हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनने वाला नहीं है।
आज जाम में फंसने के बाद एक किसान की जान चली गई लेकिन अभी भी प्रशासन नहीं जागा। इंदौर से भोपाल तक लोग जाम के कारण परेशान हैं। इस रोड पर चलने वाली सभी बसें, ट्रक और गाड़ियां रेंग रही हैं। तीन दिन से लगातार जाम है और सिर्फ देवास पहुंचने में ही लोगों को 5 से 7 घंटे लग रहे हैं। इंदौर से देवास के रास्ते में इस जाम को कवर किया तो कहीं पर भी पुलिसकर्मी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए। कई जगह जनता ही ट्रैफिक संभालती नजर आई।
लोग अपनी दुकानों और काम को छोड़कर जाम में फंसे हुए लोगों की मदद करते रहे। लसूड़िया थाने के सामने ही पूरा रोड कई घंटों से जाम था। जब टीआई तारेश सोनी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जितना पुलिस फोर्स दिया गया है वह दिनरात जाम खुलवा रहा है लेकिन जाम फिर भी नहीं रुक रहा है। जाम की वजह से किसान की जान चली गई है। किसान का नाम कमल पांचाल (62), निवासी सैटेलाइट टाउनशिप, बिजलपुर है।
नजदीकी रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार को उनकी बहन की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वे शारदा, पुत्र विजय और बहू प्रियंका के साथ कार में जा रहे थे। तभी अर्जुन बड़ौदा के पास जाम लग गया, जिसमें उनकी कार भी फंस गई। कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी। इस दौरान बेटे विजय ने कार निकालने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ नहीं सकी, क्योंकि वहां से मूव करने तक की जगह नहीं थी। इस बीच वे तड़पते रहे और बेहोश हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब जाम खुला तो परिवार के लोग उन्हें उसी कार से देवास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tagsट्रैफिकजाममौतइंदौरtrafficjamdeathindoreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





