- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मजदूरों से भरी...

x
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में आज मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के चलते ट्रैक्टर चला रहे किसान और दो नाबालिग मजदूरों की मृत्यु हो गई और तीन नाबालिग समेत पांच अन्य घायल हो गए।
ठीकरी के थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि खेत में मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली कुआं-कपालिया खेड़ी रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के चलते ट्रैक्टर चला रहे किसान अमित पाटीदार (35) और दो मजदूर अनिल (12) तथा सजन (16) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में ममता, बायली, रविता, कविता और खेल सिंह घायल हुए हैं। समस्त मजदूर जिले के निवाली थाना क्षेत्र के निवासी थे।
घायलों को ठीकरी के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान अनिल पाटीदार मजदूर को लेकर खेत में कपास की फसल काटने ले जा रहा था। इसी दौरान एक पुलिया के मोड़ पर सूअर सामने आ गया। इसे बचाने के लिए तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिया के नीचे जा गिरा। उन्होंने बताया कि ठीकरी स्थित शासकीय अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





