मध्य प्रदेश

ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार का हुआ टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Kunti Dhruw
4 Jan 2022 2:19 PM GMT
ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार का हुआ टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची की मौत
x
सीहोर में इंदौर-भोपाल हाईवे पर जावर थाना क्षेत्र में रिकांडो जोड़ के पास ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई।

सीहोर में इंदौर-भोपाल हाईवे पर जावर थाना क्षेत्र में रिकांडो जोड़ के पास ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। डेढ़ साल की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना मंगलवार सुबह की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद भी जब पुलिस नहीं आई तो वहां जमा भीड़ आक्रोशित हो गई। घटना में मारी गई बच्ची का नाम इंसा पुत्री तारिक अजीज बताया जाता है। कार में सवार तारिक अजीज, फातिमा, फरहा, सानिया, फरीदा घायल हए हैं। दो की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल रैफर किया गया है। घायल यात्री महू और भोपाल के हैं। सभी यात्री मंगलवार सुबह भोपाल से महू के लिए निकले थे।
दो और हादसों में मौतें
सीहोर में दो और हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रेहटी थाना क्षेत्र में सत्तार खां के खेत के पास ग्राम कलवाना पर अज्ञात वाहन के चालक ने पैदल चल रहे रामजी लाल निवासी बिजल गांव को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोटर साइकिल का एक्सीडेंट हो गया। इससे पीछे बैठे राजेन्द्र मालवीय की मौत हो गई।
Next Story