मध्य प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

Admin Delhi 1
13 Sep 2023 5:12 AM GMT
भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
x
उम्मीदवारों की कभी भी आ सकती है सूची

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, भाजपा और कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जोर लगा रही है। भाजपा की एक सूची जारी हो चुकी है और दूसरी जल्द आने वाली है। इसी तरह कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाने जा रही है। संभावना है कि नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए खासी अहमियत वाले होंगे। इस बात से दोनों राजनीतिक दल वाकिफ हैं। यही कारण है कि दोनों पार्टियां फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है। दोनों दल सबसे ज्यादा जोर उम्मीदवारों के चयन पर दे रही हैं।

राज्य में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है, जिसमें 39 नाम थे। अब पार्टी 50 से ज्यादा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली में राज्य के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है। एक तरफ भाजपा पहली सूची जारी करने के बाद दूसरी सूची को अंतिम रूप दे रही है तो वहीं कांग्रेस भी उम्मीदवारों के चयन में जुटी है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही आएगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक हो रही है।

पार्टी सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो जो 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची आने वाली है, उसमें लगभग 60 वर्तमान विधायक होंगे तो वहीं 40 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख भंवर जितेंद्र सिंह के अलावा सदस्य भी

Next Story