मध्य प्रदेश

एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया, 14 हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं

SANTOSI TANDI
31 July 2023 1:05 PM GMT
एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया, 14 हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं
x
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने रविवार देर रात इंजेक्शन के जरिए बेहोशी की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की। 27 साल की बाला सरस्वती मूल रूप से आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। GMC से गायनेकोलॉजी ( स्त्री एवं प्रसूति रोग) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर रही थीं। पढ़ाई लगभग पूरी होने वाली थी।
6 महीने पहले ही वे कोहेफिजा स्थित कहकशा अपाटर्मेंट के जी-2/2 फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। पति जयवर्धन चौधरी भी साथ रहते हैं। सुबह 6 बजे जयवर्धन उठे तो सरस्वती अचेत पड़ी थीं। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में सोए थे
ACP उमेश कुमार तिवारी ने बताया, जूनियर डॉक्टर थर्ड ईयर की छात्रा थीं। 14 हफ्ते के गर्भ से थीं। उनके बेड के पास दो एनेस्थीसिया इंजेक्शन मिले। रात में पति - पत्नी अलग - अलग कमरों में सोए थे। सुबह पति ने जूनियर डॉक्टर को पूजा वाले कमरे में अचेत हालत में देखा। पुलिस ने जूनियर डॉक्टर का मोबाइल जब्त किया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पता चला है कि वे प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही थीं। परिजन को खबर कर दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर उनके साथी भी हैरान हैं।
जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर उनके साथी भी हैरान हैं।
प्रेग्नेंट थीं, इलाज के डॉक्युमेंट्स भी मिले
जूनियर डॉक्टर प्रेग्नेंट थीं। घर में इलाज के डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं। पड़ोसी असीम हसन ने बताया, 'यहां पति-पत्नी दोनों ही रहते थे। कभी झगड़े की बात नहीं सुनी। कुछ और प्रॉब्लम या पढ़ाई का प्रेशर हो सकता है। ये पांच-छह महीने पहले ही यहां आए थे। पति से हमारा अच्छा बोलचाल था। सरस्वती से ज्यादा बात नहीं होती थी।
पड़ोसी के मुताबिक, सुबह जयवर्धन के शोर मचाने की आवाज आई। हम तुरंत अंदर गए। दरवाजा खुला था। पति बदहवास स्थिति में थे। हम सरस्वती को हमीदिया हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि सरस्वती ज्यादा बात नहीं करती थीं।
पड़ोसियों ने बताया कि सरस्वती ज्यादा बात नहीं करती थीं।
हाउस मेड बोली- पति-पत्नी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ
डॉ. सरस्वती के यहां घरेलू काम करने वाली बसंती बाई ने बताया, '5-6 महीने से इनके यहां काम कर रही हूं। मेरे सामने पति-पत्नी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। कल आई थी, लेकिन ताला लगा था। इसके बाद चली गई थी।'
Next Story