मध्य प्रदेश

आज भोपाल से PM Modi करेंगे BJP के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद, कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा

Mohammed Raziq
25 Sept 2023 3:31 PM IST
आज भोपाल से PM Modi करेंगे BJP के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद, कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा
x
10 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा
मध्य प्रदेश :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने वाले हैं।यहां भेल क्षेत्र स्थित जम्बूरी मैदान होने वाले इस आयोजन में लाखों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते राजधानी के कई मार्गों का यातायात बदला गया है।आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मातृशक्ति अभिनंदन करेगी। दोपहर एक बजे वह भोपाल से रवाना होंगे।बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से 10 बजकर 55 मिनट पर भोपाल हवाई अडडे पर पहुॅचेगे। वहां से हेलीकॉप्टर 11.20 बजे जम्बूरी मैदान के हेलीपैड पर पहुॅचेंगे। प्रशासन ने सड़क मार्ग से भी उनके आयोजन स्थल तक पहुंचने की तैयारी की है। मौसम की खराबी के चलते अगर हेलीकाप्टर नहीं उड़ान भरता है तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से हवाई अडडे से जम्बूरी मैदान तक जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से वह हवाई अडडे पहुॅचेंगे और वहां से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।राजधानी में प्रधानमंत्री के प्रवास के चलते कई निजी विद्यालयों में अवकाश रखा गया है। उनके इस दौरे को राज्य विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता जुटने वाले हैं। आयोजन के लिए पार्टी ने भव्य तैयारियां की हैं।
Next Story