मध्य प्रदेश

ASI सर्वे का आज पांचवां दिन, परिसर में होगा हनुमान चालीसा का पाठ

Tara Tandi
26 March 2024 2:42 PM IST
ASI सर्वे का आज पांचवां दिन, परिसर में होगा हनुमान चालीसा का पाठ
x
धार : धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज सत्याग्रह होगा, जिसके तहत हनुमान चालीसा और अन्य पाठ किए जाएंगे। ये पूजा-पाठ हिंदू समाज के द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अनुमति दी है।
शाम तक होगी पूजा
ऐसे में आज सुबह से लेकर शाम तक पूजा की जाएगी। साथ ही सर्वे का कार्य जारी रहेगा। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इमारत के पिछले भाग में आज दिनभर सर्वे करेगी, ताकि किसी भी तरह से हिंदू समाज के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं चार दिन का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।
Next Story