- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Tikamgarh: 15 वर्षीय...
मध्य प्रदेश
Tikamgarh: 15 वर्षीय नाबालिग को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म, FIR दर्ज
Tara Tandi
22 April 2025 3:00 PM IST

x
Tikamgarh टीकमगढ़। बड़ागांव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और गर्भनिरोधक दवाएं खिलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। मां पर अपराध की सूचना न देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 6 महीने तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। वह गर्भवती हो गई। उसे गर्भनिरोधक दवाएं दी गईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर मामला सामने आया। मां ने पुलिस को सूचना नहीं दी, जिसके चलते उसे भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।
पॉक्सो और बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज
बड़ागांव थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 64, 64एम, 64ए, 89, 91, 92, 55 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5/6, 16, 71, 21 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के बयान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दर्ज किए जा रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मां की भूमिका और चुप्पी के पीछे क्या कारण थे।
TagsTikamgarh 15 वर्षीय नाबालिगघर बंधक बनाकर दुष्कर्मFIR दर्जTikamgarh 15 year old minorheld hostage at home and rapedFIR registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





