मध्य प्रदेश

13 दिनों से मैनिट परिसर में घूम रहा 'टाइगर' वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

HARRY
16 Oct 2022 11:46 AM GMT
13 दिनों से मैनिट परिसर में घूम रहा टाइगर वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद
x

भोपाल (Bhopal) के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में पिछले 13 दिनों से घूम रहे बाघ (Tiger) को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया है। डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि मैनिट परिसर में पिछले 2 सप्ताह से अधिक समय से एक टाइगर के देखे जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद वन विभाग लगातार बाघ की निगरानी कर रहा था। मैनिट परिसर में एक पिंजरा भी लगाया गया था। जिसमें कल रात को यह बाघ (Tiger) कैद हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दे यह बाघ 2 अक्टूबर को सबसे पहले मैनिट परिसर में छात्रों को दिखाई दिया था। बाघ से हॉस्टल की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर थी। बाघ ने इन 13 दिनों में 5 गायों का शिकार भी किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जिसे खदेड़ने की जगह पकड़ने की योजना बनाई और कल रात को वन विभाग की टीम ने दूसरा पिंजरा लगाया। जिसमें उन्होंने बाघ के लिए पिंजरे में एक शिकार भी छोड़ा। जैसे ही बाघ पिंजरे में शिकार करने के लिए आया और पिंजरे में कैद हो गया। DFO आलोक पाठक ने बताया कि अब इस बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।

मैनिट परिसर में पकड़ाया बाघ पिछले 13 दिनों से वन विभाग के कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। दरअसल वन विभाग पहले इसे रातापानी या वाल्मी की पहाड़ियों में खदेड़ना चाहता था। इसके लिए वन विभाग ने कई ट्रैप कैमरे भी लगाए। लेकिन बाघ हमेशा अपनी लोकेशन बदलता रहा। एक-दो बार ट्रैप कैमरे में कैद भी हुआ। लेकिन बीच बीच में गायब हो गया। सुरक्षा के लिए 50 वन कर्मियों की टीम लगाई गई थी। जिसके बाद कल रात को धन विभाग की टीम ने इसे खदेड़ने की जगह पकड़ने के लिए नीति तैयार की और दूसरा पिंजरा लगाया गया। जिसके बाद आज बात को 12 बजे के आस-पास पिंजरे में पकड़ लिया गया।

Next Story