मध्य प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे हुआ शुरू, 2 बजे तक करीब 45 % तक मतदान

Ritisha Jaiswal
25 Jun 2022 8:54 AM GMT
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे हुआ शुरू,  2 बजे तक करीब 45 % तक मतदान
x
मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसमें 2 बजे तक करीब 45 प्रतिशत तक मतदान हुआ। 3 बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है।

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसमें 2 बजे तक करीब 45 प्रतिशत तक मतदान हुआ। 3 बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है।

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई केंद्रो पर मतदान के लिए लंबी लंबी कतार लग गई थी। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष और महिला दोनों का ही प्रतिशत आधा आधा था। 1.70 प्रतिशत अन्य लोगों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया।
सुबह 11 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 42.50 प्रतिशत मतदान नीमच जिले में हुआ। सबसे कम मतदान आगर मालवा में 20.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, इंदौर में 30.90 प्रतिशत, भोपाल में 27.10 प्रतिशत, जबलपुर में 27.20 प्रतिशत और ग्वालियर में 30 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए लंबी लंबी लाइन लग गई थी। महिलाओं ने भी वोट डालने में उत्साह दिखाया है। दोपहर 3 बजे मतदान के बाद मतगणना का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि रिजल्ट पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के परिणाम 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, विदिशा सभी जिलों में सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। अभी तक कहीं से भी कोई गड़बड़ी की खबर नहीं आई है। प्रदेश में 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। इन केन्द्रों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रदेश में प्रथम चरण में भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, ग्वालियर, हरदा में प्रथम चरण में ही चुनाव संपन्न हो जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को होंगे।
प्रदेश के 52 जिलों में 875 जिला पंचायत सदस्य, 6771 जनपद पंचायत सदस्य, 22921 सरपंच और करीब 3 लाख 63 हजार 726 पंच पद के लिए निर्वाचन हो रहा है। इनमें से कई जगह निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए है।


Next Story