मध्य प्रदेश

नदी में नहाने के दौरान बहे तीन किशोर, एक की मौत

Deepa Sahu
13 May 2023 8:38 PM IST
नदी में नहाने के दौरान बहे तीन किशोर, एक की मौत
x
भिंड (मध्य प्रदेश) : भिंड में सिंध नदी में नहाने गए तीन किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए. इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। घटना लहार तहसील के असवार थाना क्षेत्र के लगदुआ गांव की है. तीनों किशोर जंगल में बकरियां चराने गए थे।
चीख-पुकार सुनकर बकरियां चरा रहे अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। दो को तो बचा लिया गया, लेकिन रोशनपुरा निवासी हरदास पाल के 16 वर्षीय पुत्र रवि की मौत हो चुकी थी।
Next Story