मध्य प्रदेश

पंचायत में पदस्थ सचिव की हुई तीन शादियां, हुए निलंबित, ये थी वजह

HARRY
19 Jun 2022 2:37 PM GMT
पंचायत में पदस्थ सचिव की हुई तीन शादियां, हुए निलंबित, ये थी वजह
x
पढ़े पूरी खबर

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गजब की खबर आ रही है। सिंगरौली जिला की एक पंचायत में पदस्थ सचिव की तीन शादियां हुई हैं। तीनों पत्नियां पंचायत चुनाव लड़ रहीं हैं। जब तीनों पत्नियां नामांकन दाखिल करने पहुंची तो लोग हैरान रह गए। क्योकि पंचायत सचिव की तीनों पत्नियां एक साथ चुनावी मैदान में हैं। उनकी दो पत्नियां सरपंच पद के लिए किस्मत आजमा रहीं हैं। वहीं तीसरी पत्नी ने जनपद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। सुखराम सिंह देवसरजनपद पंचायत की घोघरा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीके सिंह ने सचिव को निलंबित करते हुए जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है।

सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
सबसे दिलचस्प मामला यह है कि जनपद पंचायत के सीईओ (CEO) ने अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों से एक जानकारी मांगी थी, जानकारी में अगर कोई कर्मचारी के रिश्तेदार सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं तो जानकारी उपलब्ध कराएं लेकिन पंचायत सचिव सुखराम सिंह ने अपनी पहली पत्नी और तीसरी पत्नी की जानकारी सीईओ को दी थी, जबकि दूसरे नंबर की पत्नी जो वर्तमान में पीपरखाड़ की सरपंच थी, उसकी जानकारी नहीं दी थी। जबकि गीता सिंह के पति के नाम के आगे सुखराम सिंह ही दर्ज था। मामला सामने आने के बाद सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सीईओ वीके सिंह ने पंचायत सचिव सुखराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला पंचायत सिंगरौली में अटैच कर दिया है।
तीनों के लिए हैं अलग-अलग घर
आशिक मिजाज पंचायत सचिव सुखराम सिंह की पहली शादी 30 वर्ष पूर्व कुसुम कली सिंह से हुई थी। उसके बाद 10 साल पहले उसने गीता सिंह से दूसरी शादी की थी। जबकि तीसरी शादी उर्मिला सिंह से 2 साल पहले की है। जानकारी के अनुसार तीनों पत्नियां एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहती हैं। पहली पत्नी कुसुम कली सिंह और दूसरे नंबर की पत्नी गीता सिंह ग्राम पंचायत पीपरखाड़ सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में है। जबकि तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह जनपद पंचायत देवसर के वार्ड क्रमांक 13 जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में है।
Next Story