मध्य प्रदेश

गाज गिरने से तीन की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटना

Admin Delhi 1
11 July 2023 11:17 AM IST
गाज गिरने से तीन की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटना
x

इंदौर न्यूज़: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है.

गुढ़ थाने के बेला गांव निवासी पन्नालाल साकेत प्रतिदिन की तरह बकरियां चराने के लिए गए थे. बारिश होने पर वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी. इससे वृद्ध की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पु़लिस मौके पर पहुंच गई. उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. एक अन्य हादसा शाहपुर थाने बधैया गांव में हुआ. एक बच्ची आकाशीय बिजली की चपेट में आग गई. शबनम बानो पिता मो. ताहिर दोपहर इस हादसे का शिकार हो गई. घर के समीप ही वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी.

इससे बच्ची की मौत हो गई. की दोपहर बारिश रामभान कोल पिता छोटेलाल कोल निवासी रहट थाना चोरहटा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. युवक किसी काम से गया था और उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आ गया. घटना के बाद तत्काल उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस लाइन में चोरों का धावा, आरक्षक की बाइक लेकर चंपत

पुलिस लाइन में चोरों ने धावा बोलकर आरक्षक की बाइक पार कर दी. पीड़ित ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है. आरक्षक सोनू कुमार कोल निवासी पुलिस लाइन ने अपनी बाइक क्र. एमपी 17 एमएच 4595 को प्रतिदिन की तरह घर के बाहर ही खड़ा किया था. रात में शातिर चोरों ने उक्त वाहन को निशाना बनाते हुए उसे पार कर दिया. आरक्षक को घटना की जानकारी सुबह हुई जिन्होंने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है. पुलिस लाइन में धावा बोलकर चोरों ने अपने बुलंद हौंसले बता दिए हैं.

Next Story