मध्य प्रदेश

नदी में डूबने से हुई तीन की मौत, शव बरामद

Admin4
12 Aug 2023 9:38 AM GMT
नदी में डूबने से हुई तीन की मौत, शव बरामद
x
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नदी में नहाने गए दो किशोर सहित तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर उदयपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के छातेर गांव में हुई।
उदयपुरा पुलिस थाने के प्रभारी हरिओम अष्ठाना ने कहा, "13 साल के दो लड़के और 21 साल का एक व्यक्ति तेंदूनी नदी में नहाने गए थे, जहां वे डूब गए।" उन्होंने बताया कि तीनों के शव बरामद कर लिये गये हैं।
Next Story