मध्य प्रदेश

महिला की तीन दिन पुरानी लाश मिली

Shantanu Roy
17 Jun 2022 4:30 PM
महिला की तीन दिन पुरानी लाश मिली
x
बड़ी खबर

उज्जैन। हीरा मिल की चाल में रहने वाली महिला की तीन दिन पुरानी लाश मिली है। महिला अकेली रहती थी। घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। देवासगेट पुलिस ने बताया कि रामकली उम्र 65 वर्ष निवासी हीरा मिल की चाल अकेली रहती थी। उसकी मुंहबोली पुत्री निशा गजानंद कालोनी में रहती है।

महिला के घर से शुक्रवार को तेज बदबू आ रही थी। अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। इस पर क्षेत्रवासियों ने देवासगेट पुलिस व निशा को सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी थी। आशंका है कि हार्ट अटैक के कारण करीब दो से तीन दिन पूर्व मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Next Story