मध्य प्रदेश

अवैध खनन से बने गड्ढे में उतरे तीन बच्चे, अब बाहर आई लाश

jantaserishta.com
11 Dec 2021 11:50 AM IST
अवैध खनन से बने गड्ढे में उतरे तीन बच्चे, अब बाहर आई लाश
x
हुआ बड़ा हादसा.

भोपाल: रायसेन जिले में बाड़ा देवरी गांव में तीन भाई बहन एक गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। हादसा शुक्रवार को हुआ था। बच्चे सड़क के लिए गांव में अवैध उत्खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे तब यह हादसा हुआ।

बताया जाता है कि रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम बाड़ा देवरी में रहने वाला राधेश्याम वंशकार शुक्रवार को मजदूरी पर गया था। वहीं उसकी पत्नी राशन लेने दुकान पर गई थी। इस बीच उनके तीन बच्चे विशाखा, जानकी और सबसे छोटा बच्चा जो दोनों का भाई था चार साल का विवेक नहाने के लिए घर से चले गए थे। वे सड़क बनाने के लिए की गई अवैैध खुदाई से बने गड्ढे में उतर गए लेकिन इसके बाद वे बाहर नहीं आ सके। तीनों की लाशें ही बाहर आ सकीं।
बताया जाता है कि जिस गड्ढे में बच्चों की डूबने से मौत हुई वह अवैध उत्खनन कर बनाया था। अवैध खनन सड़क बनाते समय हुआ था और इस कारण वहां गड्ढा हो गया। इसमें बारिश का पानी जमा हो गया जिसका अभी सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा है। इसी गड्ढे में ही डूबकर हुई तीनों बच्चों की मौत। सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी भेजा गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story